सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बांद्रा पुलिस ने अबतक 27 लोगों का दर्ज किया बयान

बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आक्समिक निधन से हर कोई स्तब्ध है. पुलिस लगातार इस मामले की छानबीन कर रही है. इस बीच डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अबतक 27 लोगों के बयान दर्ज किए हैं.

सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आक्समिक निधन से हर कोई स्तब्ध है. पुलिस लगातार इस मामले की छानबीन कर रही है. इस बीच डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे (DCP Abhishek Trimukhe) ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अबतक 27 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. हमें उनकी विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है और डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु का कारण फांसी ही बताया है, बाकि जो सैंपल इकट्ठा किए गए थे वो सीए (CA) को एनालिसिस के लिए भेज दिया गया है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हुआ था. मुंबई (Mumbai) के बांद्रा (Bandra) स्थित फ्लैट में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच कर रही है. पुलिस सुशांत की आत्महत्या की गुथी सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड रही हैं. पुलिस सुशांत के वर्कफ्रंट से जुडी बातों पर भी तहकिकात कर रहीं हैं.

यह भी पढ़ें- मौनी रॉय को सता रही हैं अपने दोस्त सुशांत सिंह राजपूत की याद, एक्ट्रेस ने शेयर की यह तस्वीर

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज पुलिस ने यशराज बैनर के प्रोडक्शन हेड आशीष सिंह से 5 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान पुलिस ने सुशांत के साथ 3 फिल्म न करने के वजह के बारे में भी सवाल किया साथ ही उन्होंने सुशांत और यशराज के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी की भी मांग की है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखरी फिल्म 'दिल बेचारा' लॉकडाउन के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए डिजनी हॉट स्टार पर रिलीज की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना