एमपी: हिंदुओं की रक्षा के नाम पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी जा रही है हथियार चलाने की ट्रेनिंग
मध्य प्रदेश के राजगढ़ के ग्रामीण इलाके में बजरंग दल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बंदूक और रिवाल्वर आदि चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ के ग्रामीण इलाके में बजरंग दल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बंदूक और रिवाल्वर आदि चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है.
राजगढ़ की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने रविवार को आईएएनएस से चर्चा के दौरान कहा, "उन्हें जानकारी मिली है कि आत्म रक्षार्थ बजरंग दल द्वारा कोई प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें अगर लाइसेंसी हथियार हैं तो उसमें कानून का कोई उल्लंघन नहीं लगता. उनसे इस तरह के शिविर को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई है. वास्तविक स्थिति का पता कराया जा रहा हैं."
Arms training camp was organized by Bajrang Dal in #MadhyaPradesh's Rajgarh. Devi Singh Sondhiya,District Convener says 'This is a routine camp which we have been organizing annually,this is to tackle anti-national, love jihad elements.' pic.twitter.com/dzviRPpSuY
— ANI (@ANI) May 27, 2018
इस शिविर को आयोजित करने वालों का कहना है कि देश में हिंदू धर्म की रक्षा और लव जिहाद को लेकर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण शिविर में आ रहे युवाओं को हथियारों के चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति का मुकाबला कर सकें.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2018 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

