बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है. जीशान को ईमल के जरिए ये धमकी दी गई है. धमकी भरे मेल में लिखा गया "जो तुम्हारे पिता के साथ हुआ, वही तुम्हारे साथ होगा."

Zeeshan Siddique Receives Death

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है. जीशान को ईमल के जरिए ये धमकी दी गई है. धमकी भरे मेल में लिखा गया "जो तुम्हारे पिता के साथ हुआ, वही तुम्हारे साथ होगा." इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. इसके साथ ही जीशान से 10 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है, जिससे इस धमकी को सुनियोजित फिरौती के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

ईमेल प्राप्त होते ही जीशान सिद्दीकी ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस की बांद्रा यूनिट तत्काल उनके घर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया गया. साथ ही, साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी गई है, जो ईमेल के स्रोत और भेजने वाले व्यक्ति या गिरोह का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

पुलिस इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है, और इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी संगठित फिरौती गैंग का हिस्सा है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़ी है धमकी?

यह धमकी ऐसे समय पर आई है जब बाबा सिद्दीकी की हत्या को अभी कुछ ही महीने हुए हैं. 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चला दी थीं, जिसमें उन्हें दो गोली लगी और बाद में लीलावती अस्पताल में उनका निधन हो गया. इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, जो पहले से ही कई हाई-प्रोफाइल मामलों में शामिल है.

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब जीशान सिद्दीकी को धमकी मिली है. इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. इस धमकी के बाद राजनीतिक हलकों में भी चिंता का माहौल है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड