देश

स्वयंभू बाबा दिल्ली में मोबाइल फोन चुराने के आरोप में गिरफ्तार

दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर एक ट्रक से लिफ्ट लेने के बाद कथित रूप से मोबाइल फोन चुराने को लेकर एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

स्वयंभू बाबा दिल्ली में मोबाइल फोन चुराने के आरोप में गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

नयी दिल्ली: दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर एक ट्रक से लिफ्ट लेने के बाद कथित रूप से मोबाइल फोन चुराने को लेकर एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई और आरोपी की पहचान मिथुन के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि आरोपी मुकुंदपुर चौक से बुराड़ी के लिए कथित रूप से ट्रक पर सवार हुआ था. उसने मोबाइल फोन चुरा लिया और एक कार में बैठ कर मौके से फरार हो गया. उसके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है. उसे शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब बाहरी रिंग रोड पर पुलिस गश्त कर रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2018 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).