Ayodhya: जन्मभूमि परिसर में राजा राम समेत परकोटे में विराजमान देवों की प्राण प्रतिष्ठा के आज साक्षी बनेंगे मुख्यमंत्री
अयोध्या राम मंदिर परिसर में राम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे. आज श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा. संयोगवश इसी दिन मुख्यमंत्री का 53वां जन्मदिन भी है और वह इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेंगे.
अयोध्या, 5 जून : अयोध्या राम मंदिर परिसर में राम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे. आज श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा. संयोगवश इसी दिन मुख्यमंत्री का 53वां जन्मदिन भी है और वह इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेंगे.
अयोध्या में सरयू नदी के त्रयोदशी जन्मोत्सव की भी धूम है. जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा. इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव विग्रहों की स्थापना होगी. अयोध्या के संत-महंत इस आयोजन को ऐतिहासिक बता रहे हैं. यह भी पढ़ें : Celebration turned into Stampede: आरसीबी के जश्न में मची अफरा-तफरी, आईपीएल चेयरमैन बोले- ‘बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण’
संत समुदाय का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास के माध्यम से रामनगरी का खोया हुआ गौरव लौटाया है. पिछले आठ वर्षों में अयोध्या में 32 हजार करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं ने शहर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है. सड़क, रेल, हवाई अड्डा, सौंदर्यीकरण, और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं ने अयोध्या को विश्व नक्शे पर चमकदार बनाया है. रामकथा पार्क, सरयू तट का सौंदर्यीकरण, और आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंदिर परिसर इसकी बानगी हैं. सरयू त्रयोदशी जन्मोत्सव के अवसर पर नदी तट पर विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.
प्रशासन ने इस भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने अयोध्या पहुंच रहे हैं. आञ्जनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष पांच जून को एक बार फिर से राजा राम को प्रतिष्ठित करेंगे. तब वशिष्ठ जी ने राजतिलक किया था और अब योगी महाराज प्रभु राम का तिलक करेंगे.
महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री राजा राम समेत अन्य देवों को प्रतिष्ठित करने आ रहे हैं. यह बहुत ही हर्ष का विषय है. खुशी की बात है कि एक संन्यासी ने प्रदेश के आध्यात्मिक मूल्यों को समझा और ऊर्जावान बना दिया. मंदिर परिसर में समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. एक छोटा पंडाल भी सजाया गया है. एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. एसपी सुरक्षा ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है. आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से मंदिर की निगरानी की जा रही है. एटीएस, सीआपीएफ, पीएसी समेत सिविल पुलिस के जवानों की टीम तैनात कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2025 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

