Ayodhya: राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात SSF जवान की गोली लगने से मौत

राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक SSF जवान की मौत हो गई है. राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात जवान को बुधवार सुबह 5.25 बजे अचानक गोली लग गई.

Ram Mandir | PTI

अयोध्या: राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक SSF जवान की मौत हो गई है. राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात जवान को बुधवार सुबह 5.25 बजे अचानक गोली लग गई. गोली की आवाज सुनकर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. घटना के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचे सुरक्षा बल के जवान और अधिकारी घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया. कहा जा रहा है कि हथियार के मिस हैंडलिंग से फायरिंग हुई. आला अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया है. NCERT किताब से हटा बाबरी मस्जिद का जिक्र, अयोध्या विवाद के टॉपिक्स में बड़े बदलाव, मार्केट में आई रिवाइज्ड बुक.

सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर के उत्तर दिशा में परिसर गेट के पास ड्यूटी पर तैनात जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा के पास से सुबह 5:20 पर गोली चलने की आवाज आई तो आनन फानन में परिसर की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए और मोर्चा भी संभाल लिया. जब सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो जवान शुत्रण विश्वकर्मा जमीन पर पड़े हुए थे. जिसके बाद घायल जवान को एंबुलेंस से दर्शन नगर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद यह ऐसी तीसरी घटना है. इससे पहले मार्च में भी मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक PAC प्लाटून कमांडर को संदिग्ध हालात में सीने में गोली लगी थी. वह अपनी AK-47 साफ करते समय गोली का शिकार हुए थे. इसके अलावा 25 अगस्त, 2023 को मंदिर परिसर में जवान की गोली से मौत हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट