Ayodhya Ram Mandir: अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक क्षण... रामलला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा से पहले सीएम योगी ने ऐसे जाहिर की अपनी खुशी, जानें क्या कहा

प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोशल मीडिया पर विचार जाहिर किए. सीएम योगी ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज असंख्य रामभक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है.

CM Yogi Adityanath | PTI

अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश-दुनिया के तमाम रामभक्त पलकें बिछाए बैठे हैं. सोमवार (22 जनवरी) को राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 12:15 बजे से 12:45 के बीच होने की उम्मीद है. सभी रामभक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे. इस दिन करीब पांच शताब्दियों बाद अयोध्या में रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजित होंगे. अयोध्या के कोने-कोने में हर्षोल्लास दिख रहा है अयोध्या के साथ पूरा देश राममय हो गया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त 84 सेकेंड का है, जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से शुरू होकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. 500 वर्षों बाद आ गई वो शुभ घड़ी! आज अयोध्या के राम मंदिर में विराजेंगे रामलला, धूमधाम से होगी रघुनंदन की प्राण प्रतिष्ठा.

प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोशल मीडिया पर विचार जाहिर किए. सीएम योगी ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज असंख्य रामभक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है. सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, 'अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक क्षण! आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आराध्य प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज असंख्य रामभक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है. संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर 'राममय' हो गया है. जय श्री राम!

राम भक्तों का इंतजार हो रहा खत्म

सीएम योगी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'जय सियाराम! प्रभु श्री राम और माता सीता के चरण रज से पावन हुई धरा श्री अयोध्या धाम में, 'नए भारत' में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के शिल्पी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!

मुख्यमंत्री ने संतो और धर्माचार्यों का स्वागत करते हुए लिखा, 'श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों व धर्माचार्यों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन'

भारत को मिलेगी नई ऊंचाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का ‘‘ऐतिहासिक क्षण’’ भारतीय विरासत एवं संस्कृति को समृद्ध करेगा तथा देश की विकास यात्रा को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगा. मोदी ने ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भेजे गए दो पन्नों के पत्र का जवाब देते हुए यह बात कही.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Live Score Update: तोचिगी में टीम इंडिया और जापान के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Ayodhya Weather Today: IMD का अलर्ट, राम की नगरी अयोध्या में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी