देश

Avalanche Video: कारगिल में जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन, 6 लोग बचाए गए

कारगिल जिले में रविवार को जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन की चपेट में आए छह लोगों को बचा लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Avalanche Video: कारगिल में जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन, 6 लोग बचाए गए
Avalanche (Photo Credit: IANS)

श्रीनगर, 16 अप्रैल: कारगिल जिले में रविवार को जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन की चपेट में आए छह लोगों को बचा लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि जोजिला दर्रे के पास एक क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ, जिसमें पांच वाहन फंस गए, जिनमें छह लोग यात्रा कर रहे थे.

एक अधिकारी ने कहा, "तुरंत बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया. सभी छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2023 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).