बरेली: बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले वैन चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
बरेली शहर के परसाखेड़ा स्थित एक विद्यालय की छह वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक स्कूल वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है.
बरेली: बरेली शहर के परसाखेड़ा स्थित एक विद्यालय की छह वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक स्कूल वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि जिले के फतेहगंज पश्चिमी के एक गांव की रहने वाली छह साल की एक बच्ची परसाखेड़ा स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में के.जी. की छात्रा है. वह मुख्तार नामक व्यक्ति की वैन से स्कूल जाती है.
सूत्रों के मुताबिक बच्ची के परिजन का कहना है कि गत 11 अक्तूबर को वैन चालक ने छात्रा को आगे वाली सीट पर अपने बगल में बैठाया. मौका पाकर रास्ते में उससे अश्लील हरकतें कीं. इसके अलावा बच्ची को इस बारे में किसी से भी नहीं बताने की बात कहकर डराया. छात्रा घर आकर मायूस दिखी तो परिजनों ने उससे बातचीत की. इस पर बच्ची ने अपने साथ हुई हरकत के बारे में बताया. यह भी पढ़े-रेप के आरोपी फलाहारी बाबा दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा और 1 लाख रुपए का जुर्माना
परिजन का आरोप है कि उन्होंने गत 12 अक्तूबर को स्कूल प्रबंधन से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर शनिवार को बच्ची के चाचा ने थाने में तहरीर दी मगर पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की. परिजनों के हंगामा करने पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

