Assembly Election Result 2026 Live Update: बारामती उप-चुनाव परिणाम में सुनेत्रा पवार सबसे आगे

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है. सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली वोटों की गितनी को लेकर कार्यकार्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

04 May, 14:06 (IST)

बारामती उप-चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. अब तक के रुझानों के अनुसार दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार सबसे आगे चल रही हैं.

04 May, 11:44 (IST)

चुनाव परिणाम को लेकर PM मोदी आज शाम 6:30 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे. जहां पर वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के संबोधन को लेकर बीजेपी आफिस में तैयारी शुरू कर दी गई है. 

 

04 May, 11:42 (IST)

असम चुनाव परिणाम के रुझानों में बीजेपी 83 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. बता दें कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं, जहां सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है, जिसे बीजेपी ने रुझानों में हासिल कर लिया है.

 

04 May, 11:42 (IST)

असम चुनाव परिणाम के रुझानों में बीजेपी 83 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. बता दें कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं, जहां सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है, जिसे बीजेपी ने रुझानों में हासिल कर लिया है.

 

04 May, 11:38 (IST)

असम चुनाव परिणाम के रुझानों में बीजेपी 83 सीटों पर आगे. चल रही है. जो बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है.

04 May, 09:58 (IST)

असम में वोटों की गिनती जारी है. अब तक के शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है।. 126 सीटों में से 71 पर आगे चल रही है.

04 May, 08:32 (IST)

असम में वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

04 May, 08:14 (IST)

पश्चिम बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों के रुझान आने शुरू हो गए हैं.  सबसे पहले पोस्टल बैलेट की हो रही है काउंटिंग  

 

04 May, 08:05 (IST)

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.  सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग सुबह 8 बजे से हो रही है, इसके बाद EVM की गिनती 8:30 बजे से होगी.

 

04 May, 07:37 (IST)

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी, इसके बाद 8:30 बजे से EVM मशीनों की काउंटिंग की जाएगी.

Read more


Assembly Election Result 2026 Live Update: भारत के चार राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, सभी केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इन चुनावों को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश का सबसे बड़ा 'सेमीफाइनल' माना जा रहा है, जिसमें ममता बनर्जी, एम.के. स्टालिन और हिमंत बिस्वा सरमा जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है.

सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती

मतगणना की प्रक्रिया सबसे पहले पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्रों) की गिनती के साथ शुरू होगी. इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) के वोटों की गिनती की जाएगी. शुरुआती रुझान सुबह 9 बजे से आने शुरू हो जाएंगे, जबकि दोपहर 12 बजे तक काफी हद तक स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है. अंतिम आधिकारिक परिणामों की घोषणा देर शाम तक की जा सकती है.  यह भी पढ़े:  Assembly Election 2026 Results Live Streaming On Republic Bharat: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में सत्ता में होगा बदलाव? विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जल्द होगी शुरू, यहां देखें पल-पल की अपडेट

पश्चिम बंगाल में सबसे कड़ा मुकाबला

सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की है, जहां 294 सीटों के लिए मतदान हुआ है. यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है. भवानीपुर सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेताओं से है. एग्जिट पोल्स में यहां बेहद करीबी टक्कर का अनुमान लगाया गया है.

दक्षिण और उत्तर-पूर्व का रण

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है. पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई है. निर्वाचन आयोग ने हर टेबल पर माइक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं और काउंटिंग हॉल के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर सख्त पाबंदी है. सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

पार्टी दफ्तरों में उत्साह का माहौल

परिणामों से पहले ही विभिन्न राजनीतिक दलों के मुख्यालयों में समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया है. कई जगहों पर कार्यकर्ता जीत के जश्न की तैयारियों में जुटे हैं, तो वहीं बड़े नेता अपनी रणनीति बनाने के लिए बैठकें कर रहे हैं. हार-जीत के अंतर और रुझानों को लेकर राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल देखी जा रही है.

Share Now