Assembly Election 2023: एमपी समेत 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, राष्ट्रीय महासचिवों के साथ JP नड्डा आज करेंगे मीटिंग
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के सभी राष्ट्रीय महासचिवों की एक बड़ी बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में विधान सभा चुनाव की अब तक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.
नई दिल्ली, 29 सितंबर: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के सभी राष्ट्रीय महासचिवों की एक बड़ी बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में विधान सभा चुनाव की अब तक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. यह भी पढ़ें: Lok Sabha Polls: एक और नया गठबंधन! 2024 में बीजेपी से मुकाबले के लिए AIADMK बनाएगी नया मोर्चा
बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक जिन राज्यों में चुनाव होना है, उनमें से भाजपा के लिए महत्वपूर्ण चार राज्यों -- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना की चुनावी रणनीति को लेकर बैठक में प्रजेंटेशन दिया जाएगा. इन राज्यों में निकाली गई विभिन्न चुनावी यात्राओं की समीक्षा की जाएगी और साथ-साथ भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी.
नड्डा पार्टी महासचिवों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वयं अपने सहित पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं के चुनावी राज्यों के दौरे पर भी विचार मंथन करेंगे और अब तक जिन दौरों के कार्यक्रम तय हो चुके हैं, उनकी तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

