देश

Assam Shocker: असम में पति ने पत्नी को जिंदा जला कर मार डाला, गिरफ्तार

असम के दीमा हसाओ जिले में एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर जलाकर मार डाला. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आरोपी जॉय सरन लंगथासा को हरंगजाओ इलाके के मियांगक्रा गांव में बिनीता हफलोंगबार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Assam Shocker: असम में पति ने पत्नी को जिंदा जला कर मार डाला, गिरफ्तार
Fire Representative (Photo Credit: Pixabay)

गुवाहाटी, 31 मार्च : असम के दीमा हसाओ जिले में एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर जलाकर मार डाला. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आरोपी जॉय सरन लंगथासा को हरंगजाओ इलाके के मियांगक्रा गांव में बिनीता हफलोंगबार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

दीमा हसाओ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनलज्योति दास के अनुसार, बुधवार रात को हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अपने घर को आग के हवाले कर दिया है. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. यह भी पढ़ें : कर्नाटक : कांग्रेस, भाजपा ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर एक-दूसरे की शिकायत की

बाद में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस ने पति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. दास ने कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार, लंगथासा बिनीता हाफलोंगबार की मौत के लिए जिम्मेदार है. आगे की पूछताछ जारी है. विनीता हफलोंगबार पिछले सात महीनों से किसी बीमारी के कारण बिस्तर पर पड़ी हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).