देश

Assam: कामरूप जिले में पीएफआई का सदस्य गिरफ्तार

असम के कामरूप जिले में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है.

Assam: कामरूप जिले में पीएफआई का सदस्य गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

गुवाहाटी, 17 मई: असम के कामरूप जिले में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अब्दुल रज्जाक अली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से पीएफआई सदस्य अली को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी. यह भी पढ़ें: UP Shocker: मेरठ में घर के अंदर की मां-बाप की हत्या, बेटा गिरफ्तार

नगरबेरा पुलिस थाने के ऑफिसर इंचार्ज मिरेल अहमद ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया और पीएफआई सदस्य को गिरफ्तार कर लिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पीएफआई पर प्रतिबंध के बाद से अली फरार चल रहा था. हमें हाल ही में सूचना मिली कि वह अपने घर लौट आया है और उसके बाद हमने उसे पकड़ने के लिए एक अभियान की योजना बनाई.

पुलिस ने गिरफ्तार पीएफआई सदस्य से पूछताछ की है. मामले में आगे की जांच चल रही है. रिपोर्ट के अनुसार, अब तक पीएफआई के कई सदस्यों को असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).