Assam Shocker: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की चाकू मारकर की हत्या
असम के कोकराझार जिले में एक व्यक्ति की उसके बेटे ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी.पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई
Assam Shocker: असम के कोकराझार जिले में एक व्यक्ति की उसके बेटे ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी.पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई, जब साहिनूर अली नाम के एक व्यक्ति ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया. घटना जिले के सलाकाटी गांव में हुई.
मृतक की पहचान बहार अली के रूप में हुई है.ग्रामीणों ने कहा कि साहिनूर अली और उसके पिता के बीच पारिवारिक मामले को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में बहार अली की मौत का कारण बनी. अपने बेटे के हमले के बाद बहार अली को पास के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। साहिनूर अली फरार है. यह भी पढ़े: Gujarat Shocker: राजकोट में 13 वर्षीय बेटे ने शराबी पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हिरासत में लिया
साहिनूर की मां अनुरा बेगम ने मांग की है कि उनके बेटे को तुरंत हिरासत में लिया जाना चाहिए और उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, अनुरा बेगम चार लड़कों और तीन लड़कियों की मां हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2022 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

