देश

Assam: गांव में 2 बहने फंदे से लटकी मिलीं, परिवार ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

पश्चिमी असम के कोकराझार जिले में दो बहनें अपने ही गांव में स्थित एक पेड़ से लटकी मिलीं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पीड़ितों के परिजनों ने हालांकि आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर से लापता दोनों बच्चियों की हत्या करने से पहले उनके साथ दुष्कर्म किया गया.

Assam: गांव में 2 बहने फंदे से लटकी मिलीं, परिवार ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

गुवाहाटी, 13 जून : पश्चिमी असम (Assam) के कोकराझार जिले में दो बहनें अपने ही गांव में स्थित एक पेड़ से लटकी मिलीं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पीड़ितों के परिजनों ने हालांकि आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर से लापता दोनों बच्चियों की हत्या करने से पहले उनके साथ दुष्कर्म किया गया.

पुलिस ने बताया है कि लड़कियों की उम्र 14 और 16 साल है. पुलिस ने बताया कि अभयकुटी गांव के जंगल में शुक्रवार रात को लड़कियों के शव एक पेड़ से लटके मिले. यह भी पढ़ें : Karnataka: कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई कम, तेजी से ठीक हो रहे मरीज

शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोकराझार सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. अब तक घटना के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2021 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).