First Train From Balasore After Accident: रेल मंत्री Ashwini Vaishnav ने 51 घंटे बाद उसी पटरी से ट्रेन को किया विदा, रुट पर आवागमन शुरू

ओडिशा ट्रेन हादसे के 51 घंटे बाद ट्रैक को फिर से शुरू किया गया. ट्रेनों की आवाजाही भी चालू कर दी गई. वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रैक चालू होने पर हाथ जोड़ लिए...

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे के 51 घंटे बाद ट्रैक को फिर से शुरू किया गया. ट्रेनों की आवाजाही भी चालू कर दी गई. वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ट्रैक चालू होने पर रेल मंत्री ने हाथ जोड़ लिए...उन्होंने मौके पर तैनात कर्मचारियों को बधाई दी. साथ ही कहा कि आप सभी लोगों ने जिस तरह से काम किया है, उसके लिए पूरी टीम को बधाई.

ओडिशा में दुर्घटना का शिकार हुए यात्री ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों को भी मुआवजा दिया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप ऐसा किया जाएगा. रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा, यात्रियों के पास टिकट था या नहीं इसे देखे बगैर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दोनों ट्रैक बहाल कर दिए गए हैं. 51 घंटे के भीतर ट्रेन की आवाजाही सामान्य कर दी गई है. अभी से ट्रेन की आवाजाही शुरू होगी. इस रेल हादसे में आगे की जांच सीबीआई करेगी. रेलवे बोर्ड ने सीबीआई से की जांच की सिफारिश. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की है.

ओडिशा मुख्य सचिव प्रदीप जेना ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर कहा कि मरने वालों की संख्या 275 है न कि 288. डीएम की ओर से डेटा की जांच की गई और पाया गया कि कुछ शवों की दो बार गिनती की गई है, इसलिए मरने वालों की संख्या को संशोधित कर 275 कर दिया गया है. 275 में से 88 शवों की पहचान की जा चुकी है.

जहां ट्रेन हादसा हुआ है, वहां चौबीसों घंटे काम युद्धस्तर पर चल रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं. सैकड़ों रेल कर्मी, राहत बचाव दल के जवान, टेक्नीशियन्स से लेकर इंजीनियर्स तक दिन रात काम कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड