Arunachal Helicopter Crash: सेना का अटैक हेलिकॉप्टर क्रैश; अब तक 4 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अरुणाचल प्रदेश में चीन से सटी LAC पर भारतीय सेना का अटैक हेलिकॉप्टर 'रुद्र' क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत कुल 5 लोग सवार थे. अभी तक 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. बाकी एक के लिए सर्च ऑपरेशन चलया जा रहा है.

अरुणाचल प्रदेश में चीन से सटी LAC पर भारतीय सेना का अटैक हेलिकॉप्टर 'रुद्र' क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत कुल 5 लोग सवार थे. अभी तक 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. बाकी एक के लिए सर्च ऑपरेशन चलया जा रहा है. भारतीय सेना ने इस सर्च एंड रेस्क्यू मिशन में तीन हेलिकॉप्टर लगाए हैं. Indian Army Cheetah Helicopter Crashed: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत. 

हादसा सुबह करीब 10 बजकर 43 मिनट पर हुई और खोज अभियान जारी है. अपर सियांग के एसपी जुम्मर बसर ने कहा कि दुर्घटना एक पहाड़ी क्षेत्र में हुई है. यह बेहद ही दूर-दराज का इलाका है. क्रैश के बाद एक स्थानीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दूर एक पहाड़ पर घने जंगल में धुआं उठता दिखाई पड़ रहा है. हालांकि, सेना की तरफ से इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है.

वीडियो:

इस महीने राज्य में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है. पांच अक्टूबर को तवांग जिले में एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी.

मार्च में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक और चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस घटना में पायलट की भी मौत हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड