बहरीन से पीएम मोदी ने दी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि, कहा ‘हमेशा साथ चलने वाला मेरा दोस्त चले गया’

तीन देशों की यात्रा के तहत बहरीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त किया है. बहरीन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर कदम पर मिलकर चलने वाला मेरा दोस्त अरुण (अरुण जेटली) चला गया. मैं अपने भीतर गहरा दर्द दबाएं बैठा हुए हूं.

मनामा: तीन देशों की यात्रा के तहत बहरीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली को याद करते हुए दुख व्यक्त किया.  यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने हर कदम पर साथ मिलकर चलने वाला दोस्त अरुण (अरुण जेटली) खो दिया है.

दो दिन की यात्रा पर आज दोपहर बाद बहरीन पहुंचे प्रधानमंत्री बहरीन नेशनल स्‍टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे. अपने भाषण में बीजेपी नेता अरुण जेटली को याद करते हुए उन्होंने कहा "मैं सोच भी नहीं सकता कि जब मैं इतनी दूर हूं तो मेरा एक करीबी मित्र दुनिया से चला गया है. उन्होंने कहा, “मैं अपने भीतर गहरा दर्द दबाएं बैठा हुए हूं. कुछ दिनों पहले मैंने अपनी बहन सुषमा जी को खो दिया और आज मेरा दोस्त अरुण चला गया. मैं बहरीन की धरती से अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि देता हूं.”

यह भी पढ़े- अलविदा अरुण जेटली: रविवार को दिल्ली के निगमबोध घाट में होगा अंतिम संस्कार

यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़े- पीएम मोदी से अरुण जेटली की पत्नी ने की विदेश दौरा रद्द नहीं करने की अपील

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली का इलाज कई सप्ताह से एम्स में चल रहा था, जहां उन्होंने शनिवार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली. वह 66 वर्ष के थे. आज दोपहर पीएम मोदी को जैसे ही अरुण जेटली के निधन की खबर मिली, तो उन्होंने तुरंत उनकी पत्नी संगीता और बेटे से फोन पर बात की. इस दौरान अरुण जेटली की पत्नी और बेटे रोहन ने पीएम मोदी से दौरा रद्द न करने की गुजारिश की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात