आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की पंजाब पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तारी 'आप' नेताओं की आराजकता का एक और सबूत: वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि पंजाब के शहर खन्ना की पुलिस के द्वारा कल एक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दीपक गर्ग को गिरफ्तार किया गया.

आम आदमी पार्टी (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली, 2 फरवरी : दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि पंजाब के शहर खन्ना की पुलिस के द्वारा कल एक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दीपक गर्ग को गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से पाकिस्तान में बने अवैध हथियार बरामद हुए हैं. जो आम आदमी पार्टी के आराजक रूप का एक और प्रमाण है.

गौरतलब है कि पंजाब के शहर खन्ना की पुलिस के द्वारा कल एक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दीपक गर्ग को गिरफ्तार किया गया था. जिसके पास से पाकिस्तान में बने अवैध हथियार बरामद हुए हैं. सचदेवा ने कहा है कि उक्त कार्यकर्ता की गिरफ्तारी दिल्ली के लिए भी खतरा एवं चिंता का विषय है. क्योंकि इस कार्यकर्ता दीपक गर्ग को दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने आम आदमी पार्टी मे शामिल करवाया था. और संभव है कि वह पहले कभी अवैध हथियार लेकर दिल्ली भी आया हो. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया संकेत, केंद्रीय बजट की तर्ज पर बनेगा मध्य प्रदेश का बजट

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस ने की है. तो अब आम आदमी पार्टी नेता यह भी नहीं कह सकते कि हमारे कार्यकर्ता को भाजपा ने फंसाया है. अंत में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अब यह साफ है कि दिल्ली, पंजाब, गुजरात जहां भी आम आदमी पार्टी पैर पसारती है, वहां इसके संबंध अवैध कार्य करने वाले आराजक तत्वों से जुड़े मिलते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें