देश

मेजर की पत्नी की हत्या मामला: आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार, इस वजह से किया मर्डर

इस घटना के बाद से ही दिल्ली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी. पुुलिस को पता चला था कि आरोेपी निखिल हांडा मेरठ में हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मेजर की पत्नी की हत्या मामला: आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार, इस वजह से किया मर्डर
मेजर की पत्नी की हत्या मामला: आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार (Photo Credit-ANI Twitter)

नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय सेना के मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी के हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. बताना चाहते है कि मेजर की पत्नी के हत्या के आरोपी एक मेजर को दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार को मेरठ के कैंट इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम निखिल हांडा है और वह भी सेना में मेजर है. पुलिस जांच में मेजर की पत्नी का दूसरे मेजर से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है. पूछताछ में मेजर अमित द्विवेदी ने पत्नी का एक दूसरे मेजर से संबंध होने का शक जताया है.

गौरतलब है कि दिल्ली के बेहद ही संवेदनशील कैंट इलाके मेजर के पद पर कार्यरत की पत्नी शैलजा द्विवेदी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद इलाके में ह़डकंप मच गया. शैलजा सुबह 10 बजे आर्मी के बेस अस्पताल फिजियोथेरेपी कराने आई थी. लेकिन करीब 1 बजकर 28 मिनट पर दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास वरार स्केयर में सड़क पर शैलजा का शव मिला था.

इस घटना के बाद से ही दिल्ली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी. पुुलिस को पता चला था कि आरोेपी निखिल हांडा मेरठ में हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी मेजर के साथ लालकुर्ती थाने में मौजूद है. पुलिस उसे पूछताछ के लिए दिल्ली लाने की तैयारी कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2018 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).