पाकिस्तान को भारत से वार्ता के लिए बनना होगा सेक्यूलर:आर्मी चीफ बिपिन रावत

सेना प्रमुख बिपिन रावत (Army Chief Bipin Rawat) ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) इस्लामिक स्टेट (Islamic State) बन गया है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान को अगर साथ रहना है तो पाकिस्तान को सेक्यूलर (Secular) बनना होगा.

आर्मी चीफ बिपिन रावत (Photo Credit-PTI)

पुणे: सेना प्रमुख बिपिन रावत (Army Chief Bipin Rawat) ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) इस्लामिक स्टेट (Islamic State) बन गया है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान को अगर साथ रहना है तो पाकिस्तान को सेक्यूलर (Secular) बनना होगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pm Imran Khan) द्वारा बुधवार को दिए बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आर्मी चीफ रावत ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद (Terrorism) पर रोक लगाने के लिए कुछ कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक वार्ता नहीं हो सकती, क्योंकि वार्ता और आतंक एक साथ संभव नहीं है.

बता दें कि इमरान खान ने हाल ही में कहा था कि बातचीत के लिए अगर भारत एक कदम आगे बढ़ेगा तो उनका देश दो कदम आगे बढ़ाएगा.

सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी वर्तमान स्थिति पर गौर करना होगा. उन्होंने अपने देश को इस्मामिक स्टेट बना लिया है. अब अगर उनको भारत के साथ रहना है तो उनको सेक्यूलर स्टेट बनना होगा. यह भी पढ़ें: आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत का बड़ा दावा, कहा- पाकिस्तान ने POK में चालाकी से कश्मीरियों की पहचान बदल दी

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) कैडेट के पासिंग आउट परेड के मौके पर यहां उन्होंने कहा कि हम कैसे साथ रह सकते हैं अगर आप कहते हो कि आप इस्लामिक स्टेट हैं  और इसमें किसी अन्य की कोई भूमिका नहीं है. हम सेक्यूलर स्टेट हैं, इसलिए साथ रहने के लिए हमें सेक्यूलर बनना होगा.  अगर वे हमारी तरह सेक्यूलर बनने के लिए इच्छुक हैं तो मुझे लगता है कि थोड़ा अवसर है.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स