अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर

भाजपा नेता और सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुट लड़ाई और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के वैश्विक दौरे की जमकर तारीफ की. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी राजनीतिक दलों के सांसदों ने एकजुट होकर दुनिया भर के देशों में जाकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पर्दाफाश किया और भारत को इससे होने वाले नुकसान को सामने रखा.

नई दिल्ली, 5 जून : भाजपा नेता और सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुट लड़ाई और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के वैश्विक दौरे की जमकर तारीफ की. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी राजनीतिक दलों के सांसदों ने एकजुट होकर दुनिया भर के देशों में जाकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पर्दाफाश किया और भारत को इससे होने वाले नुकसान को सामने रखा.

उन्होंने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल की खासियत यह थी कि इसे ज्यादातर विपक्षी दलों के सांसदों ने नेतृत्व किया. हर समूह में लगभग आधे सदस्य विपक्षी सांसद थे. कतर, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र और इथियोपिया जैसे देशों में गए इन सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्रियों, विदेश मंत्रियों, सांसदों, बुद्धिजीवियों, थिंक टैंक्स, मीडिया, छात्रों और आम लोगों से मुलाकात की. यह भी पढ़ें : ऐसी राजनीति चाहिए जो ‘इवेंट’ की चमक से नहीं, आम ज़िंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो : राहुल

उन्होंने पहलगाम जैसे हमलों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे आतंकवाद मानवता पर हमला है और निर्दोष लोगों की जान लेता है. उन्होंने कहा, "दुनिया भर में भारत का संदेश गया कि हमारा लोकतंत्र आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है. सभी ने एक स्वर में कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं होगा."

उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अपनी परमाणु शक्ति के पीछे छिपकर आतंकवादियों को समर्थन, प्रशिक्षण और संसाधन देता है, जिससे न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया को खतरा है. उन्होंने दावा किया कि कई देशों में हुए आतंकी हमलों के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग भारत में रहकर भी पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं और उसके एजेंडे को बढ़ावा देते हैं.

उन्होंने कहा, "जब एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक हुई, तब भी कुछ लोगों ने भारतीय सेना पर सवाल उठाए. डोकलाम मामले में भी कुछ लोग पड़ोसी देश के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक करते रहे." हालांकि, उन्होंने विपक्षी सांसदों की भी तारीफ की और कहा कि इस दौरे में सभी दलों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि "140 करोड़ भारतीयों की आवाज बनकर सांसदों ने दुनिया को एकजुटता का संदेश दिया. विपक्षी सांसद और दल इसके हकदार हैं."

संसद सत्रों के बारे में बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि पिछले 11 सालों में एनडीए सरकार ने हमेशा हर मुद्दे पर चर्चा की पेशकश की है. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे अक्सर सत्रों में समय बर्बाद करते हैं, वॉकआउट करते हैं और चर्चा से भागते हैं. उन्होंने कहा, "जब तर्क खत्म हो जाते हैं, तो इस तरह के कुतर्क सामने आते हैं. 21 जुलाई से शुरू होने वाले विशेष सत्र में विपक्ष को पूरी तैयारी के साथ अपनी बात रखने का मौका मिलेगा." अनुराग ठाकुर ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बार-बार कहा है कि इन मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. एनडीए सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को भी संसद में अहम मुद्दे उठाने चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

England vs Sri Lanka 3rd ODI Match Key Players To Watch: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें