COVID-19: 6 से 8 महीने में आएगी कोरोना की एक और लहर? लापरवाही से बचें

देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के नए मामले लगातार कम हो रहे हैं लेकिन संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है. भारत ने कोरोना के मामले कम होने पर राहत की सांस ली है लेकिन इस बीच जो रिपोर्ट सामने आई है वह चिंताजनक है. देश में अगले 6 से 8 महीनों में कोरोना की नई लहर आ सकती है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के नए मामले लगातार कम हो रहे हैं लेकिन संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है. भारत ने कोरोना के मामले कम होने पर राहत की सांस ली है लेकिन इस बीच जो रिपोर्ट सामने आई है वह चिंताजनक है. कोविड टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने कहा है कि एक नया कोरोना वायरस वेरिएंट आने की स्थिति में देश में अगले 6 से 8 महीनों में महामारी की नई लहर आने की संभावना है. COVID-19: रेड वाइन आपको कोविड से बचा सकती है- अध्ययन.

ओमिक्रॉन का कहर कम हो गया है लेकिन इसका नया सबवेरिएंट बीए.2 ( BA.2) खतरनाक साबित हो सकता है. कई देशों में इसके मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं. हालांकि भारत में इस वेरिएंट के फैलने के आसार कम हैं.

इस बीच नेशनल आईएमए कोविड टास्क फोर्स के को-चेयरमैन डॉ. राजीव जयदेवन ने कहा है कि बीए.2 सब वैरिएंट के चलते कोरोना की लहर आने की आशंका नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग मूल वैरिएंट बीए.1 से संक्रमित हो चुके हैं उन्हें दोबारा संक्रमण होने का खतरा भी कम है. यह सुकून की बात कहते हुए उन्होंने लोगों को संक्रामण को लेकर आगाह भी किया.

उन्होंने आगे कहा, हमें यह याद रखना चाहिए कि यह वायरस आसपास है और हमें इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए.”

डॉ. जयदेवन ने कहा, 'वायरस हमारे आसपास ही रहने वाला है. यह लंबे समय तक आता जाता रहेगा. अगर अगला वैरिएंट आता है तो नई लहर आ सकती है.' उन्होंने कहा, हम नहीं जानते कि अगली लहर कब आएगी, लेकिन पिछले अनुभव के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि यह 6 से 8 महीने में आ जाती है.

सावधानी बरतें

हम सभी को कोरोना के बीच स्वस्थ रहने के लिए हमेशा सावधानी बरतनी होगी. मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें. हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो