Anmol Gagan Maan Resigns: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, अनमोल गगन मान ने MLA पद से दिया इस्तीफा; राजनीति छोड़ने का ऐलान

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है, खरड़ विधानसभा क्षेत्र से महिला विधायक और प्रदेश की सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है.

(Photo Credits Twitter)

Anmol Gagan Maan Resigns:  पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है, खरड़ विधानसभा क्षेत्र से महिला विधायक और प्रदेश की सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है.

वहीं आगे अनमोल गगन मान ने लिखा कि विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए. मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी. यह भी पढ़े: Gujarat में AAP को बड़ा झटका, MLA भूपत भयानी ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, ‘झाड़ू’ छोड़कर थामेंगे ‘कमल’

 अनमोल गगन मान ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

अनमोल गगन मान का राजनीतिक सफर

अनमोल गगन मान एक भारतीय राजनीतिज्ञ, पंजाब सरकार में मंत्री और पंजाबी गायिका हैं. वह पंजाब विधानसभा में खरड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं. उन्होंने 2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की थी और 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी रणजीत सिंह गिल को करीब 37,718 मतों से हराया था.

2022 चुनाव में जीतने वाली सबसे युवा नेता

अनमोल गगन मान 2022 विधानसभा चुनाव में जीतने वाली वह सबसे युवा नेताओं में से एक थीं. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के कैंपेन गीत को भी तैयार किया था.

16 जून 2024 में शादी की बंधन में बंधी

मानसा जिले की रहने वाली अनमोल गगन मान 16 जून 2024 को जीरकपुर के एडवोकेट और बिजनेसमैन शाहबाज सोही के साथ शादी के बंधन में बंधी. शाहबाज सोही चंडीगढ़ के सेक्टर-3 में अपनी मां शीलम सोही के साथ रहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड