देश

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण के दौरान दिखा जानवर जंगली नहीं, घरेलू बिल्ली; वायरल वीडियो की दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि राष्ट्रपति भवन में कल (9 जून) के दौरान कोई जंगली जानवर नहीं देखा गया है. पुलिस ने साफ किया कि वो जंगली नहीं था. इस तरह के बिना आधार वाले अफवाहों से बचें.

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण के दौरान दिखा जानवर जंगली नहीं, घरेलू बिल्ली; वायरल वीडियो की दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में रविवार को पीएम मोदी और 71 अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. इस दौरान देश जहां शपथ लेने वाले मंत्रियों को देख रहा था तो इसी दौरान सभी की नजरें शपथ लेने वाले मंत्रियों पर टिकी थी. मगर इस शपथ समारोह के दौरान कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल दुर्गादास की शपथ के बाद राष्ट्रपति भवन में पीछे से कोई जानवर गुजरता दिख रहा है. वीडियो में नजर आ रहे इस जानवर को कई लोग तेंदुआ बता रहे थे. हालांकि अब दिल्ली पुलिस ने इस बारे में बयान जारी किया है.

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि राष्ट्रपति भवन में कल (9 जून) के दौरान कोई जंगली जानवर नहीं देखा गया है. पुलिस ने साफ किया कि वो जंगली नहीं था. इस तरह के बिना आधार वाले अफवाहों से बचें.

पुलिस ने कहा कि कई सोशल मीडिया चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर ये दावा किया गया कि शपथ ग्रहण समारोह के लाइव टेलीकास्ट के दौरान एक जंगली जानवर को कैप्चर किया गया. पुलिस ने कहा कि ये दावे आधारहीन हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).