देश

Andra Pradesh: तिरुमला में बोल्डर से कुचल कर व्यक्ति की हत्या

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Andra Pradesh: तिरुमला में बोल्डर से कुचल कर व्यक्ति की हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits file)

तिरुपति, 21 जुलाई : आंध्र प्रदेश के तिरुमाला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसमें हमलावर हाथ में बोल्डर के साथ आगे बढ़ते हुए नजर आ रहा है और अचानक पीड़ित पर हमला कर देता है. इस हमले में उसकी मौत हो जाती है.

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो जाता है. पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो घंटे के भीतर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को अलीपीरी के पास से पकड़ा गया. यह भी पढ़ें : कोविड-19 महामारी के दौरान करीब 1.59 लाख लोगों को मिलीं सरकारी नौकरी: केंद्र

पुलिस ने पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुइया अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान कंडास्वामी के रूप में हुई है. पुलिस हत्या के पीछे के मकसद की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).