Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, RTC बस ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन महिलाओं की मौत, 8 जख्मी

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के नीरेकोंडा गांव में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब एक आरटीसी बस ने खेतों में काम करने जा रहे मजदूरों को लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit File)

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के नीरेकोंडा गांव में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब एक आरटीसी बस ने खेतों में काम करने जा रहे मजदूरों को लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी.  टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक महिलाओं की पहचान

हादसे के बाद पुलिस ने शवों को बरामद किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.  हादसे के बाद मृतक महिलाओं की पहचान अरुणा, नचरम्मा और सीतारावम्मा के रूप में हुई है, जो शुदापल्ली गांव, चेब्रोलू मंडल की रहने वाली थीं. यह भी पढ़े: Purvanchal Expressway Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मिनी बस खड़ी बस से टकराई, चार लोगों की मौत और 19 घायल

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

पोन्नूर ग्रामीण सर्कल के इंस्पेक्टर कोटेश्वर राव ने बताया कि चेब्रोलू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.  पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि दोनों गाड़ियों की टक्कर किस वजह से हुई. हालांकि पुलिस ने कहा कि  जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस हादसे की असली वजह क्या थी.

Share Now

\