देश

Loot Beer Bottles Video: आंध्र प्रदेश अनाकापल्ली जिले में बीयर लेकर जा रहा ट्रक पलटा, लूट के लिए मची भीड़

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में शराब की पेटी ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने के बाद लोगों ने बीयर की बोतलें चुरा लीं. यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनाकापल्ली और बय्यावरम के बीच सोमवार शाम को हुई. जैसे ही बीयर की बोतलों के 200 डिब्बों का पूरा भार जमीन पर गिर गया

Loot Beer Bottles Video: आंध्र प्रदेश अनाकापल्ली जिले में बीयर लेकर जा रहा ट्रक पलटा, लूट के लिए मची भीड़
Photo Credits PTI

Loot Beer Bottles Video:  आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में शराब की पेटी ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने के बाद लोगों ने बीयर की बोतलें चुरा लीं. यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनाकापल्ली और बय्यावरम के बीच सोमवार शाम को हुई. जैसे ही बीयर की बोतलों के 200 डिब्बों का पूरा भार जमीन पर गिर गया, इलाके के स्थानीय लोग ट्रक चालक और क्लीनर की मदद करने के बजाय उन्हें चुराने के लिए दौड़ पड़े.

इस घटना का एक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग वीयर की पेटी चुरा कर भाग रहे हैं. यह भी पढ़े: Viral Video: बिहार में सड़क पर मछली लूटने की मची होड़, बाल्टी-बोरी लेकर पहुंचे लोग

Video:

पिछले दिनों राज्य में शराब ले जा रहे ट्रकों के सड़क हादसों के बाद लोगों द्वारा शराब की बोतलें चुराने की ऐसी ही घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2023 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).