तिरुवनंतपुरम: टर्बुलेंस का शिकार हुआ एयर इंडिया का विमान, मामूली रूप से क्षतिग्रस्त, यात्री सुरक्षित

केरल में तिरुवनंतपुरम से 172 यात्रियों को लेकर कोच्चि जा रहा एयर इंडिया का एक विमान तेज हवा की चपेट में आने से मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसे सुरक्षित उतार लिया गया. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को हुई घटना में किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य के जख्मी होने की खबर नहीं है.

एयर इंडिया विमान में टर्बुलेंस (Photo Credits: ANI)

मुंबई : केरल में तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) से 172 यात्रियों को लेकर कोच्चि जा रहा एयर इंडिया (Air India) का एक विमान तेज हवा की चपेट में आने से मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसे सुरक्षित उतार लिया गया. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को हुई घटना में किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य के जख्मी होने की खबर नहीं है.

उन्होंने बताया कि एयर इंडिया के सुरक्षा विभाग ने विस्तृत जांच की है. अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया की दिल्ली-तिरुवंनतपुरम-कोच्चि उड़ान ए 1467 जब तिरुवनंतपुरम से कोच्चि जा रही थी तब यह तेज हवा की चपेट में आ गई.

यह भी पढ़ें : एयर इंडिया की बढ़ी मुश्किल, पेमेंट न चुकाने कारण तेल कंपनियों ने 6 एयरपोर्ट्स पर फ्यूल देना किया बंद

हालांकि कोई भी जख्मी नहीं हुआ. ए321 विमान मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है. विमान के उतरने के बाद इसका निरीक्षण किया गया. इस वजह से वापस जाने वाली उड़ान में करीब चार घंटे की देरी हो गई. मामले की जांच की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में कोहली जड़ा 'विराट' शतक, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड