देश

यूपी: अवध यूनिवर्सिटी के छात्र के एडमिट कार्ड पर आया महानायक अमिताभ बच्‍चन का फोटो

उत्तरप्रदेश की डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी ने बीएड कर रहे एक छात्र अमित त्रिवेदी के एडमिट कार्ड पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फोटो लगा दी. एडमिट कार्ड अमिताभ बच्चन की तस्वीर इस छात्र के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है.

यूपी: अवध यूनिवर्सिटी के छात्र के एडमिट कार्ड पर आया महानायक अमिताभ बच्‍चन का फोटो
(एडमिट कार्ड पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर) Photo Credits: ANI

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश की डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी अमिताभ बच्चन की फोटो को लेकर सुर्ख़ियों में आ गई है. दरअसल यूनिवर्सिटी ने बीएड कर रहे एक छात्र अमित त्रिवेदी के एडमिट कार्ड पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फोटो लगा दी. एडमिट कार्ड अमिताभ बच्चन की तस्वीर इस छात्र के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है. गलत फोटो के कारण छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया. छात्र परीक्षा दे सके इसके लिए यूनिवर्सिटी ने परीक्षा केंद्र को पत्र भेजा, जिसके बाद वह परीक्षा में शामिल हो सका.

अब परीक्षार्थी अमित सहित उसके परिवार के लोग परेशान हैं कि कहीं अंकपत्र पर भी अमिताभ बच्चन की ही फोटो न आ जाए. छात्र का कहना है, "मैंने एडमिट कार्ड के लिए फॉर्म भरते समय अपनी ही फोटो लगाई थी, मुझे डर है कि कहीं मेरी मार्कशीट पर भी बच्चन जी की फोटो न लगी हो.”

वहीं इस मामले में रविंद्र सिंह स्मारक महाविधालय के प्रबंधक जी मिश्रा ने कहा कि हो सकता है कि छात्र से ही तस्वीर लगाने में कोई गड़बड़ी हुई हो, या फिर जिस साइबर कैफे से उसने फॉर्म भरा वहां  से ये गड़बड़ी हुई हो. लेकिन हम पूरी कोशिश करेंगे की छात्र की मार्कशीट में ये गड़बड़ी न दोहराई जाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2018 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).