देश

Rajasthan: दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे अमित शाह

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तनोट माता मंदिर के लिए 17.67 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसे पर्यटन के लिए विकसित करने की योजना है. पर्यटकों के लिए बीएसएफ द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी और फोटो गैलरी आदि की स्थापना की जाएगी.

Rajasthan: दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे अमित शाह
अमित शाह (Photo Credits PTI)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार देर शाम जैसलमेर पहुंचे. वह सीमा सुरक्षा बल के दाबला साउथ सेक्टर के मुख्यालय पहुंचे जहां वह बीएसएफ ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में रात बिताएंगे. शाह शनिवार सुबह तनोट माता मंदिर जाएंगे। पूजा अर्चना करने के बाद वह मंदिर परिसर में पर्यटन विकास केंद्र का भूमि पूजन करेंगे.यह भी पढ़ें: अवैध संबंध के शक में चाचा ने की भतीजी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तनोट माता मंदिर के लिए 17.67 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसे पर्यटन के लिए विकसित करने की योजना है. पर्यटकों के लिए बीएसएफ द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी और फोटो गैलरी आदि की स्थापना की जाएगी.

राज्य पर्यटन विभाग राज्य में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहा था, और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और बीएसएफ के साथ कई बैठकें कर चुका था. केंद्रीय मंत्रालय ने तब पर्यटकों के लिए तनोट परिसर विकसित करने के राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

शाह सुबह 10.35 बजे हेलीकॉप्टर से वायुसेना स्टेशन जैसलमेर पहुंचेंगे और वहां से 11.10 बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).