RJD प्रमुख लालू यादव पर BJP का पलटवार, अमित शाह-जेपी नड्डा ने खुद को बताया मोदी का परिवार (Watch Tweet)
पीएम मोदी के खिलाफ RJD प्रमुख लालू यादव के 'परिवारवाद' वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल लिया है.
BJP Attack on Lalu Yadav: पीएम मोदी के खिलाफ RJD प्रमुख लालू यादव के 'परिवारवाद' वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल लिया है.
बीजेपी के नेताओं ने पीएम के समर्थन में अपने नाम के पीछे 'मोदी का परिवार' जोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: PM Modi in Telangana: एक झूठ है और दूसरा लूट… विपक्ष पर पलटवार करते हुए बोले पीएम मोदी- 140 करोड़ लोग मेरा परिवार
दरअसल, रविवार को बिहार के पटना में इंडिया गठबंधन की एक बड़ी रैली हुई थी. इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, CPIM नेता सीताराम येचुरी और CPI महासचिव डी राजा शामिल हुए थे.
इस खबर से जुड़ा ट्वीट देखें:
Union Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda and other party leaders change their bio in solidarity with PM Modi after RJD chief Lalu Yadav's 'Parivarvaad' jibe pic.twitter.com/CrGxb9b39O
— ANI (@ANI) March 4, 2024
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. वह एक सच्चे हिंदू भी नहीं हैं. हिंदू परंपरा में एक बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए, लेकिन मोदी ने तब ऐसा नहीं किया जब उनकी मां का निधन हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

