देश

कैलिफोर्निया के वार्षिक फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल

कैलिफॉर्निया में एक ‘फूड फेस्टिवल’ में गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल हो गए. स्थानीय पुलिस विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ गिलरॉय पीडी (पुलिस विभाग) और पूरे समुदाय की ‘गारलिक फेस्टिवल’ गोलीबारी पीड़ितों के साथ संवेदनाएं हैं

कैलिफोर्निया के वार्षिक फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

लॉस एंजिलिस: कैलिफॉर्निया में एक ‘फूड फेस्टिवल’ (Food festiva) में गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल हो गए. स्थानीय पुलिस विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ गिलरॉय पीडी (पुलिस विभाग) और पूरे समुदाय की ‘गारलिक फेस्टिवल’ गोलीबारी पीड़ितों के साथ संवेदनाएं हैं.’’‘एनबीसी न्यूज’ की खबर के अनुसार घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए. चैनल ने एक चश्मदीद जुलिसा कॉन्ट्रेरस के हवाले से बताया कि एक श्वेत व्यक्ति ने गोलीबारी की, जिसकी उम्र 30 के आसपास थी.

कॉन्ट्रेरस ने कहा, ‘‘ मैंने देखा कि वह हर दिशा में गोली चला रहा था। वह विशेष तौर पर किसी को निशाना नहीं बना रहा था वह बस दाएं से बाएं, बाएं से दाएं गोली चला रहा था.’’ यह भी पढ़े: अमेरिका: कैलिफोर्निया के बार में अंधाधुंध फायरिंग, गनमैन समेत 13 लोगों की मौत, कई घायल

अमेरिकी 2020 राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल सीनेटर कमला हैरिस ने घटना पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ गिलरॉय में मौके पर पहुंचे पहले दल (फसर्ट रिस्पॉन्स) की शुक्रगुजार हूं और ऐसी संवेदनहीन हिंसा में घायल हुए लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं

’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).