Amarnath Yatra: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 9 अगस्त तक भक्त कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अमरनाथ यात्रा की डेट आ चुकी है. इस साल की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी.

Amarnath Yatra | PTI

श्रीनगर: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अमरनाथ यात्रा की डेट आ चुकी है. इस साल की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यात्रा की तारीखों की घोषणा कर दी है. इस बार सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर खास इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो.

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जाना होगा आसान, मोदी कैबिनेट ने रोपवे को दी मंजूरी; अब मिनटों में होगा घंटों का सफर.

अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए दो मुख्य मार्ग हैं. पहलगाम मार्ग (लगभग 48 किलोमीटर) – यह थोड़ा लंबा लेकिन आसान मार्ग है, इसलिए ज्यादातर श्रद्धालु इसे चुनते हैं. दूसरा रास्ता है बालटाल मार्ग (लगभग 14 किलोमीटर) – यह छोटा लेकिन कठिन मार्ग है, जो अधिक चढ़ाई वाला है और शारीरिक रूप से मजबूत यात्रियों के लिए उपयुक्त माना जाता है.

सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान

सरकार और श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने की व्यवस्था के लिए कई लंगर लगाए जाएंगे. हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध होगी, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और बीमार श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा

पिछले साल की तरह इस साल भी अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रजिस्ट्रेशन होगा. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन देशभर के चुनिंदा बैंकों की शाखाओं में किया जाएगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकेगा.

बैठक में लिए गए अहम फैसले

यात्रा की तैयारियों को लेकर अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, मुख्य सचिव अटल ढुल्लू समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे.

अगर आप बाबा बर्फानी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराएं और इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनें.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें