अमरनाथ यात्रा में टूटने जा रहा दो साल का यह रिकॉर्ड, बम-बम भोले के भक्त लगातार पहुंच रहे हैं
60 दिवसीय सालाना अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी. पिछले 25 दिनों से यह सुचारू रूप से जारी है.
जम्मू. अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 1,561 श्रद्धालुओं का एक जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "62 वाहनों के काफिले के साथ तीर्थयात्री भगवति नगर यात्री निवास से रवाना हुए. 1,719 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर जबकि 382 बालटाल आधार शिविर की ओर बढ़ेंगे." अगले कुछ दिन में यह आंकड़ा ढाई लाख से पार हो जाएगा. गौरतलब है कि वर्ष 2017 में 2.26 लाख यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी दी थी.
शनिवार को 5667 यात्रियों ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए. इससे यात्रियों की संख्या 230007 तक पहुंच गई है. 60 दिवसीय सालाना अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी. पिछले 25 दिनों से यह सुचारू रूप से जारी है. अब तक करीब दो लाख 30 हजार यात्रियों ने अमरनाथ बाबा के दर्शन कर लिए हैं.
बतातें चले कि अभी तक 24 दिन की अमरनाथ यात्रा हो चुकी है, जबकि श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) पर 26 अगस्त 2018 को इसकी समाप्ति होगी, जिससे यात्रा में एक माह अभी बाकी है. इससे उम्मीद है कि यात्रा तीन लाख या उससे अधिक जाएगी. देशभर से बम बम भोले के जयघोष के साथ हजारों शिव भक्त यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं.
बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गो पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं.
(एजेंसी इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2018 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

