सपा नेता से अतीक अहमद ने मांगा 10 करोड़ की रंगदारी, ऑडियो क्लिप हुई वायरल
अतीक अहमद का वायरल हुए ऑडियो के मुताबिक़ वे आसिफ सिद्दीकी नाम के कारोबारी को फोन करते है, फोन पर अपने को अतीक अहमद बताते है. जिसके बाद उसे गाली देते हुए कहतें है कि तू बहुत बड़ा नेता बन गया है
लखनऊ: माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के हत्या के बाद बाहुबली नेता अतीक अहमद सुर्ख़ियों में है. इलाहबाद उनके घर से कुछ दूरी पर सपा नेता आसिफ सिद्दीकी रहते है. जिनका मुंबई में स्टील का बड़ा कारोबार भी है. जिसे मुंबई में फोन पर धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा है. उनका वह ऑडियो किसी तरह लोगों के बीच वायरल हो गया है.
अतीक अहमद के वायरल हुए ऑडियो के मुताबिक़ वे आसिफ सिद्दीकी नाम के कारोबारी को फोन कर धमका रहा है. क्लिप में आप उसे गाली देते हुए सुन सकते हैं. रंगदारी मांगने को लेकर अतीक अहमद का जारी हुए इस ऑडियो का हालांकि अधिकारिक रूप से पुष्टि नही हुआ है कि धमकी देने वाला अतीक अहमद ही है.अतीक अहमद इस समय उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में बंद है.
बता दें कि आसिफ सिद्दीकी उत्तर प्रदेश सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके है लेकिन सफलता हाथ नही लग सकी. बहरहाल. अब तक इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2018 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

