दिल्ली: AAP की पूर्व विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने के एक महीने के बाद चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं. इस दौरान कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश प्रभारी पी.सी. चाको मौजूद थे. अलका ने अपने समर्थकों के साथ चाको से मुलाकात कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली.

अलका लांबा (Photo Credits: Twitter@LambaAlka)

आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देने के एक महीने के बाद चांदनी चौक (Chandni Chowk) की पूर्व विधायक अलका लांबा (Alka Lamba) शनिवार को कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गईं. इस दौरान कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश प्रभारी पी.सी. चाको (PC Chacko) मौजूद थे. अलका लांबा ने अपने समर्थकों के साथ चाको से मुलाकात कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली. अलका लांबा ने ट्वीट किया कि उन्हें पांच रुपये की रसीद प्राप्त हो गई है और वह कांग्रेस की आधिकारिक सदस्य बन गई हैं. अलका लांबा ने गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष से मुलाकात की थी.

अलका लांबा ने छह सितंबर को आप से इस्तीफा देते हुए घोषणा की थी कि वह सोनिया गांधी के आवास पर उनकी उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होंगी. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष अलका लांबा आप में शामिल होने से पहले कांग्रेस में 20 साल रह चुकी थीं. आप में शामिल होने के बाद 2015 विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक से वह विधायक चुनी गईं. यह भी पढ़ें- अलका लांबा ने AAP से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज.

अलका लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर 19 सितंबर को अयोग्य घोषित कर दिया था. वह शुक्रवार को ही पार्टी में शामिल होने वाली थीं, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह शनिवार को शामिल होंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Winner Prediction: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Delhi Weather Update: आज दिल्ली में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल