Aligarh: यह बुजुर्ग दंपत्ति एक साल से बना रहे हैं 300 किलो का ताला, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

आपने अब तक बहुत बड़े बड़े ताले देखे होंगे, लेकिन क्या आपने 300 किलों के ताले के बारे में देखा या सुना है? आपने शायद ही सुना होगा. लेकिन यह सच है. अलीगढ़ का एक बुजुर्ग दंपत्ति 300 किलो का ताला बनाने में जुटे हुए हैं.

यह दंपत्ति बना रहा है 300 किलो का ताला (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश: आपने अब तक बहुत बड़े बड़े ताले देखे होंगे, लेकिन क्या आपने 300 किलों के ताले के बारे में देखा या सुना है? आपने शायद ही सुना होगा. लेकिन यह सच है. अलीगढ़ का एक बुजुर्ग दंपत्ति 300 किलो का ताला बनाने में जुटे हुए हैं. यह वृद्ध दंपत्ति पिछले एक साल से यह ताला बना रहे हैं, यह ताला तैयार होने के बाद इस दंपत्ति की इच्छा राम मंदिर के लिए ताला बनाने की है. सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया, "मेरे यहां 100 साल से ज़्यादा से ताला बनाने का काम होता है. हर जगह अलीगढ़ की पहचान बढ़े इसलिए हमने ये ताला बनाया है.

"बुजुर्ग दम्पति ने बताया कि हमें ये ताला बनाते हुए एक साल हो चुका है, इसे पूरा होने में अभी एक-दो महीने और लगेंगे. इसे बनाने में क़रीब एक लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. मैं राम मंदिर के लिए भी एक बड़ा ताला बनाना चाहता हूं, ताला कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा.

देखें ट्वीट:

ताले के बारे में सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि, 'अभी 6 लीवर का ताला तैयार हुआ है. 6 फीट 2 इंच लंबे और 2 फीट साढ़े 9 इंच चौड़े ताले को बनाने में 65 किलो से ज्यादा पीतल का इस्तेमाल किया गया है. 3 फुट 4 इंच की चाबी बनाई है. इसका वजन 25 किलोग्राम से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि, काम पूरा होने के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा ताला होगा. जो इस्तेमाल में रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Meerut: नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट; मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की हालत नाजुक, आरोपी महिला गिरफ्तार