Operation Sindoor Airstrike: एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह, जानें भारतीय सेना ने किन कैंपों को बनाया गया निशाना

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 बड़े आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. इस कार्रवाई में सभी ठिकाने पूरी तरह तबाह कर दिए गए. इन ठिकानों पर आतंकियों को भारत में हमलों के लिए ट्रेनिंग दी जाती थी, जिनमें मुंबई समेत कई बड़े आतंकी हमलों के साजिशकर्ता शामिल रहे हैं.

(Photo Credits Twitter)

Operation Sindoor Airstrike: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 बड़े आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. इस कार्रवाई में सभी ठिकाने पूरी तरह तबाह कर दिए गए. इन ठिकानों पर आतंकियों को भारत में हमलों के लिए ट्रेनिंग दी जाती थी, जिनमें मुंबई समेत कई बड़े आतंकी हमलों के साजिशकर्ता शामिल रहे हैं.

जिन 9 आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया, उनके नाम सामने आए हैं. ये कैंप पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित थे और लंबे समय से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों का अड्डा बने हुए थे. यह भी पढ़े: Operation Sindoor Airstrike Video: भारतीय सेना ने जारी किया एयर स्ट्राइक का वीडियो, पाकिस्तान में आतंकियों पर सटीक हमला

भारतीय सेना द्वारा तबाह किए गए 9 प्रमुख आतंकी ठिकाने

  1. मरकज सुब्हान अल्लाह, बहावलपुर – जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय. यहां शीर्ष आतंकियों की आवाजाही होती थी.

  2. सरजल कैंप, सियालकोट – अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 6 किमी दूर. कश्मीर में मार्च 2025 में चार जवानों की हत्या करने वाले आतंकी यहीं से ट्रेंड हुए थे.

  3. महमूना जोया कैंप, सियालकोट – हिजबुल मुजाहिदीन का ठिकाना। पठानकोट एयरबेस पर हमला इसी कैंप के आतंकियों ने किया था.

  4. मरकज तैयबा कैंप, कोटली – 26/11 मुंबई हमले के आतंकी यहीं से ट्रेंड हुए थे, जिनमें अजमल कसाब और डेविड हेडली जैसे नाम शामिल हैं.

  5. सवाई नाला, मुजफ्फराबाद – पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग और पुंछ हमले के आतंकियों की ट्रेनिंग का अड्डा.

  6. मरकज अहले हदीस, बरनाला

  7. मरकज अब्बास, कोटली

  8. मस्कर राहिल शाहिद, कोटली

  9. सैयद बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद

पुख्ता जानकारी के बाद एयरस्ट्राइक

खबरों के अनुसार  इन हमलों को अंजाम देने से पहले भारत की खुफिया एजेंसियों ने पुख्ता जानकारी जुटाई थी और ऑपरेशन को सटीकता के साथ अंजाम दिया गया. भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आतंकियों के खिलाफ थी, और इसका उद्देश्य निर्दोष नागरिकों को नुकसान पहुंचाना नहीं था.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स