शिरडी में भक्तों का दावा- साक्षात दिखें साईं बाबा, 2 दिन से मंदिर के कपाट नहीं हुए बंद: देखें चमत्कार
शिरडी के साईं बाबा को एक चमत्कारी पुरुष और भगवान का स्वरुप माना जाता है. साईं बाबा के आगे आज दुनिया नतमस्तक है. वैसे कहा यह भी जाता है कि बाबा के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता है
अहमदनगर. शिरडी के साईं बाबा के भक्त पूरी दुनिया में हैं. हर दिन शिरडी में हजारों की संख्या में भक्त बाबा के मंदिर दर्शन करने आते हैं. कहते हैं यहां आने वालों पर बाबा की कृपा जरुर होती है. शिरडी के साईं बाबा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. एक चमत्कार की खबर वहां से आ रही है. कुछ लोगों का दावा है कि साईं बाबा की तस्वीर मंदिर की दीवार पर उभर आई है. जिसे देखने के बाद कई भक्त भावुक हो गए. वहीं इसकी चर्चा अब वायरल हो गई है और बड़ी संख्या में लोग इसे चमत्कार के तौर पर देख रहे हैं.
साईं बाबा की यह अनोखी तस्वीर रात 11 बजे से लेकर सुबह के 3 बजे तक नजर आई. वहीं श्रद्धालुओं के अनुसार बाबा की तस्वीर 2 फीट लंबा और 2 फीट चौड़ा था. जिसके बाद कई न्यूज चैनल ने इस खबर को दिखाया. बता दें कि इस खबर के बाद से मंदिर का दरवाजा बंद नहीं हुआ है. बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं. फिलहाल यह अफवाह है या चमत्कार इस बात की पुष्टि तो हम नहीं करते हैं. लेकिन बाबा के प्रति भक्तों में आस्था अपरम्पार है.
गौरतलब हो कि शिरडी के साईं बाबा को एक चमत्कारी पुरुष और भगवान का स्वरुप माना जाता है. साईं बाबा के आगे आज दुनिया नतमस्तक है. वैसे कहा यह भी जाता है कि बाबा के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता. यहीं कारण है कि आज के इस दौर में करोड़ों की संख्या में भक्त बाबा के दरबार में बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ जाते हैं.
लेकिन आज भी साईं बाबा को लेकर कई सवाल रहस्य बने हुए हैं. जैसे बाबा कौन हैं? और कहां से आए थे? लेकिन इतना समय बीत जानें के बाद भी बाबा के प्रति भक्तों में आस्था कम नहीं हुई. हिंदू हो या मुसलमान हर कोई बाबा का मुरीद है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 296 किलोमीटर की दूरी पर शिरडी में बाबा का मंदिर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

