Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में आगरा के नीरज लवानिया और पत्नी की मौत, भाई को फोन कर कहा था '12 घंटे बाद करेंगे बात'

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में आगरा के निवासी नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया की दुखद मृत्यु हुई. परिजनों ने बताया कि इस हादसे को कभी भूला नहीं सकते हैं. अकोला गांव के लोग काफी दुखी हैं. लोगों का कहना है कि नीरज लवानिया काफी अच्छे व्यक्ति थे. अक्सर गांव आया करते थे.

आगरा, 13 जून : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में आगरा के निवासी नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया की दुखद मृत्यु हुई. परिजनों ने बताया कि इस हादसे को कभी भूला नहीं सकते हैं. अकोला गांव के लोग काफी दुखी हैं. लोगों का कहना है कि नीरज लवानिया काफी अच्छे व्यक्ति थे. अक्सर गांव आया करते थे. समाज में उनका एक अच्छा नाम था.

नीरज के चचेरे भाई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि विमान हादसे के बाद से सभी का बुरा हाल है. वो गुजरात को वडोदरा में रहते थे. उनका व्यवहार बहुत ही अच्छा था. विमान हादसे में उनकी मौत की खबर से गांव के सभी लोग बेहद ही दुखी हैं. कोई सहन नहीं कर पा रहा है. यह भी पढ़ें : अहमदाबाद विमान हादसा: रूपाणी का भाग्यशाली अंक 1206 बन गया उनकी अंतिम यात्रा की तारीख

नीरज लवानिया के भतीजे शुभम ने बताया कि इस दुखद हादसे की खबर मीडिया के माध्यम से लगी है. एयर इंडिया ने भी बताया है कि इस हादसे में महज एक शख्स की जान ही बची है. परिवार में सभी लोग दुखी हैं कोई यह विश्वास नहीं कर पा रहा है, यह घटना हो गई है. हम तो भगवान से दुआ कर रहे हैं कि हमें ऐसी खबर मिले कि वो ठीक हों. वह वडोदरा में रहते थे, गर्मियों में घूमने के लिए लंदन जा रहे थे. विमान में चाचा-चाची साथ थे.

एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि उनसे गुरुवार को तब बात हुई थी, जब वह टैक्सी में बैठकर वड़ोदरा से अहमदाबाद जा रहे थे. फोन पर नीरज ने बताया था कि उनकी लंदन जाने वाली फ्लाइट 1.30 बजे है और 12 घंटे बाद वह लंदन पहुंच जाएंगे. इसीलिए, आगे बात नहीं हो पाएगी. जब लंदन पहुंच जाऊंगा तब बात हो पाएगी. नीरज के रिश्तेदार के अनुसार, वह लंदन अपने निजी कार्य से जा रहे थे. वह साल 2019 से लगातार वडोदरा शहर में रह रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\