Agra Road Accident: डौकी इलाके में कार की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत
आगरा के डौकी इलाके में गुरुवार सुबह एक कार की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. घटना बास महापाट गांव में हुई जहां कुछ बच्चे अपनी स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे.
आगरा, 11 मई: आगरा के डौकी इलाके में गुरुवार सुबह एक कार की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. घटना बास महापाट गांव में हुई जहां कुछ बच्चे अपनी स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे. पुलिस सूत्रों ने कहा, बच्चे सड़क के किनारे खड़े थे, जब फतेहाबाद रोड से आ रही एक कार ने उनमें से छह को कुचल दिया. यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पुलिस अधिकारी समेत उसके परिवार के 4 लोगों की मौत
जान बचाकर भागे कुछ बच्चों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), फतेहाबाद, सौरभ सिंह ने कहा कि इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई. उन्होंने कहा, तीन और बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाकाबंदी हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

