बिहार में बारिश के बाद लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की शाम हुई बारिश के बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 15.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
पटना : बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की शाम हुई बारिश के बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि गुरुवार को सुबह तेज धूप निकली है. पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है. गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में लुढ़का तापमान, अगले 24 घण्टे में तेज बारिश के आसार
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 15.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

