देश

नोएडा पुलिस के बाद अब नमाजियों ने भी की अपील, कहा- पार्क में न पढ़ें नमाज

नोएडा सेक्टर 58 में जुमे (शुक्रवार) की नमाज के मुख्य कार्यकर्ताओं ने मुसलामानों से पार्क में नमाज न करने की अपील की है. आयोजनकर्ताओं का कहना है कि मुसलमान शुक्रवार को पार्क में एकत्रित न हों.

नोएडा पुलिस के बाद अब नमाजियों ने भी की अपील, कहा- पार्क में न पढ़ें नमाज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

नोएडा सेक्टर 58 में जुमे (शुक्रवार) की नमाज के मुख्य कार्यकर्ताओं ने मुसलामानों से पार्क में नमाज न करने की अपील की है. आयोजनकर्ताओं का कहना है कि मुसलमान शुक्रवार को पार्क में एकत्रित न हों क्यों कि जुमे की नामाज के लिए वहां अनुमति नहीं है. पुलिस ने इस पार्क में धार्मिक गतिविधियों को बैन कर दिया है. पार्क में नामाज आयोजन करने वाले लोगों का कहना है कि हम इस मामले में विवाद नहीं चाहते इसीलिए खुद लोगों से इस संदर्भ में अपील कर रहें हैं. बता दें कि हाल ही में नोएडा पुलिस ने आदेश जारी जारी करते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर नमाज की इजाजत नहीं हैं.

नमाज आयोजनकर्ताओं का कहना है कि हमने पार्क में नमाज की अनुमति देने के लिए प्रशासन को आवेदन दिया था लेकिन वह नामंजूर हो गया. इसलिए जिन्हें सूचना नहीं है, मैं उन लोगों से अपील करूंगा कि वे जुमे की नमाज के लिए शुक्रवार को पार्क में ना आएं.

क्या है पुलिस का आदेश 

पुलिस ने नोएडा पुलिस ने सेक्टर 58 इंडस्ट्रियल सेक्टर पर नोटिस भेजा है और उसमें कहा है कि दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी खुले और पार्क में नमाज नहीं पढ़ ( Religious Prayers) सकते हैं. अगर ऐसा करते हैं तो इसके लिए अनुमति लेनी आवश्यक है. पुलिस द्वारा जारी किए गए इस नोटिस में निर्देश दिया गया है कि, अगर नोएडा सेक्टर-58 (Sec 58) के इंडस्ट्रियल हब स्थित दफ्तरों के कर्मचारी अगर दिए निर्देशों की अनदेखी करते हैं तो इसके लिए संस्थान को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा. पुलिस के अनुसार, पार्क अथॉरिटी का है. ऐसे में अगर कोई धार्मिक कार्यों के लिए या किसी भी धर्म के लिए उपयोग करता है तो उसके लिए परमिशन लेना जरुर होगा.

यह भी पढ़ें- नमाज विवाद पर मायावती ने कहा, 5 राज्यों में मिली हार से हताश बीजेपी गलत फैसले ले रही

गौरतलब हो कि इससे पहले खुले में नमाज पढ़ने के लिए नोएडा के सेक्टर 58 के कंपनियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी थी. लेकिन उन्हें यह अनुमति नहीं मिली थी. लेकिन उसके बाद भी स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए थे और उसके बाद पार्क में लोगों ने नमाज पढ़ी. जिसके बाद इसकी शिकायत की गई थी और फिर पुलिस हरकत में आई और इन कंपनियों को इस बारे में नोटिस भेजा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2018 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).