Delhi Adult Clip on Adv Board: कनॉट प्लेस में विज्ञापन बोर्ड पर चलने लगी एडल्ट क्लिप, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कनॉट प्लेस में एक सरकारी एजेंसी के विज्ञापन बोर्ड पर अचानक पोर्न क्लिप चल गई. डिजिटल साइनबोर्ड पर पोर्न क्लिप चलते देख किसी ने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस से शिकायत कर दी.

(Photo : X)

Delhi Adult Clip on Adv Board: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कनॉट प्लेस में एक सरकारी एजेंसी के विज्ञापन बोर्ड पर अचानक पोर्न क्लिप चल गई. डिजिटल साइनबोर्ड पर पोर्न क्लिप चलते देख किसी ने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस से शिकायत कर दी. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह डिजिटल बोर्ड कनॉट प्लेस (CP) के एच ब्लॉक में लगा हुआ है. इस डिजिटल बोर्ड पर रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक एक अश्लील वीडियो क्लिप चलने लगी थी.

इस दौरान वहां कई लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने इसका वीडियो बना लिया. वहां मौजूद लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. फिलहाल, मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढें: Viral Video: गाजियाबाद में फोन पर पोर्न देखते हुए शख्स ने मंदिर में किया हस्तमैथुन, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की तलाश जारी

कनॉट प्लेस में विज्ञापन बोर्ड पर चलने लगी पोर्न क्लिप

बता दें, दिल्ली में इस तरह का मामला पहले भी आ चुका है. इससे पहले राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगे विज्ञापन बोर्ड पर अश्लील वीडियो चला था. घटना के वक्त राजीव चौक मेट्रो स्टेशन यात्रियों से भरा हुआ था. इस दौरान कुछ लोगों द्वारा हैकिंग की बात सामने आई थी. अब दोबारा ऐसी घटना सीपी में हुई है. इसलिए पुलिस अपनी जांच में हैकिंग का एंगल भी तलाश रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट