Abhishek Banerjee's Wife Kids stopped at Kolkata Airport: अभिषेक बनर्जी की पत्नी व बच्चों को दुबई की फ्लाइट में सवार होने से रोका

पता चला है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस के कारण आव्रजन विभाग ने उन्हें बोडिर्ंग की अनुमति देने से इनकार कर दियाउधर, तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय और फिर सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें इस मामले में ढाल दी थी और कहा था कि उनकी विदेश यात्राओं पर रोक नहीं लगाई जा सकती है.

Abhishek Banerjee (Photo Credit: Twitter)

कोलकाता, 5 जून : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा नरूला बनर्जी व उनके बच्चों को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आव्रजन विभाग ने दुबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया रूजीरा सोमवार सुबह अपने दोनों बच्चों के साथ दुबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंची थीं। लेकिन आव्रजन विभाग ने उन्हें रोक दिया और बोडिर्ंग से इनकार कर दिया। आव्रजन विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बाद वह हवाईअड्डे से निकल गईं.

पता चला है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस के कारण आव्रजन विभाग ने उन्हें बोडिर्ंग की अनुमति देने से इनकार कर दियाउधर, तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय और फिर सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें इस मामले में ढाल दी थी और कहा था कि उनकी विदेश यात्राओं पर रोक नहीं लगाई जा सकती है.

पार्टी सूत्रों ने कहा कि अभिषेक बनर्जी इस मामले में अदालत की अवमानना का आरोप लगाते हुए फिर से अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं.इस घटना की निंदा करते हुए, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता ने कहा कि रुजीरा बनर्जी को जानबूझकर ऐसे समय में रोका गया, जब अभिषेक बनर्जी जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत जिलों में हैं.

प्रवक्ता ने कहा, पार्टी के कानूनी सलाहकार मामले को देख रहे हैं। उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया, क्योंकि भाजपा और केंद्र सरकार तृणमूल कांग्रेस का राजनीतिक रूप से मुकाबला करने में असमर्थ हैं और वे अभिषेक बनर्जी के जनसंपर्क कार्यक्रम की सफलता से डरे हुए हैं। इस तरह की कायरता भाजपा के राजनीतिक दिवालियेपन का प्रतीक है

इस पर पलटवार करते हुए, पश्चिम बंगाल में भाजपा के राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर उन्हें अवैध रूप से रोका गया तो कानून अपना काम करेगा। भट्टाचार्य ने कहा, पहले हमें यह जानना होगा कि वास्तव में उन्हें क्यों रोका गया। इस बात पर पहले से विचार करने का कोई कारण नहीं है कि आव्रजन विभाग ने बिना किसी वैध कारण के कार्रवाई की.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड