नेहरू विहार कांड पर "आप" छात्र संगठन एसैप का प्रदर्शन, CM रेखा गुप्ता से इस्तीफे की मांग

दिल्ली के नेहरू विहार में 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन 'एसैप' (एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स) ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया. छात्र संगठन ने घटना को वीभत्स बताते हुए सीएम रेखा गुप्ता का इस्तीफा मांगा.

नई दिल्ली, 10 जून : दिल्ली के नेहरू विहार में 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन 'एसैप' (एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स) ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया. छात्र संगठन ने घटना को वीभत्स बताते हुए सीएम रेखा गुप्ता का इस्तीफा मांगा.

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की. श्याम लाल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा, " मुख्यमंत्री खुद एक महिला हैं, एक मां हैं, लेकिन उन्हें दिल्ली की बेटियों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है." यह भी पढ़ें : मणिपुर: अरामबाई तेंगोल के नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी, दो पुलिसकर्मी घायल

उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता किससे उम्मीद करे? प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जिस कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं, उसके पहले ही छात्र संगठन 'एसैप' ने कॉलेज के बाहर मोर्चा खोल दिया.

छात्रों ने मांग की कि पीड़िता के परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सख्त से सख्त सजा दी जाए. एसैप ने भाजपा की "चार इंजन वाली सरकार" पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र, राज्य, एमसीडी और एलजी—चारों पर भाजपा का कब्जा है, पुलिस भी केंद्र सरकार के अधीन है, फिर भी राजधानी में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं.

संगठन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, तभी उनके हौसले इतने बुलंद हैं. छात्रों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री बनने के महज तीन महीने बाद ही रेखा गुप्ता जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं. महिलाओं को लगा था कि महिला मुख्यमंत्री बनने से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, लेकिन हकीकत इससे उलट निकली. प्रदर्शन के अंत में एसैप ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सजा नहीं दी गई और पीड़िता के परिवार को न्याय नहीं मिला, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड