Gujarat: आप का गुजरात में पार्टी कार्यालय पर छापेमारी का दावा, पुलिस का इनकार

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता इसुदान गढ़वी ने दावा किया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के यहां पहुंचते ही स्थानीय पुलिस ने अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके में पार्टी कार्यालय पर छापा मारा, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला.

आम आदमी पार्टी (Photo Credits: Facebook)

अहमदाबाद, 12 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता इसुदान गढ़वी ने दावा किया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के यहां पहुंचते ही स्थानीय पुलिस ने अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके में पार्टी कार्यालय पर छापा मारा, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि जब आप पदाधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किसने की और वास्तव में क्या हुआ. यह भी पढ़ें: रोड रेज मामले में दलित युवकों की बेल्ट से पिटाई, कहे जातिसूचक शब्द

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल रविवार शाम अहमदाबाद पहुंचे और उनका सोमवार और मंगलवार को ऑटो-रिक्शा चालकों, व्यापारियों, वकीलों और सफाई कर्मचारियों के साथ टाउन हॉल में बैठकें करने का कार्यक्रम है. आप के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव गढ़वी ने रविवार देर रात एक ट्वीट में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल के यहां पहुंचते ही स्थानीय पुलिस ने अहमदाबाद में आप कार्यालय पर छापा मारा। वे दो घंटे तक कार्यालय की तलाशी लेने के बाद चले गए क्योंकि उन्हें कुछ नहीं मिला.’’

गढ़वी के ट्वीट को टैग करते हुए केजरीवाल ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप को गुजरात के लोगों से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, इसके कारण सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) होश खो बैठी है। दिल्ली के बाद, उन्होंने गुजरात में भी छापेमारी शुरू कर दी है लेकिन दिल्ली की तरह उन्हें गुजरात में भी कुछ नहीं मिला है.’’

हालांकि, नवरंगपुरा पुलिस थाना के निरीक्षक पी. के. पटेल ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी कोई छापेमारी नहीं की गई थी. पटेल ने सोमवार को ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘छापे को लेकर गढ़वी के ट्वीट के बारे में जानकारी मिलने के बाद बाद मैं, व्यक्तिगत रूप से रविवार रात पार्टी कार्यालय गया और विवरण मांगा. लेकिन वहां मौजूद यज्ञेश नामक व्यक्ति सहित पार्टी नेताओं ने गढ़वी के दावे के मुताबिक कोई विवरण नहीं दिया कि कौन आया था और वास्तव में क्या हुआ.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट