जम्मू-कश्मीर: Loc पर पाकिस्तान की गोलाबारी में महिला घायल, संघर्ष विराम का किया गया उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में एक महिला घायल हो गई. पाकिस्तान ने शुक्रवार को पुंछ जिले के तीन सेक्टरों शाहपुर, किरनी और कासबा में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था.

सेना/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जम्मू, 10 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में एक महिला घायल हो गई. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "देर रात करीब 1.30 बजे, पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से फायरिंग कर और मोर्टार से गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम (Ceasefire) का उल्लंघन किया."

उन्होंने कहा, "भारतीय सेना (Indian Army) ने इसका करारा जवाब दिया है." पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास के इलाकों में गोलाबारी में एक 40 वर्षीय महिला घायल हो गई.

यह भी पढ़ें: 2 Terrorists Gunned Down in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया

पाकिस्तान ने शुक्रवार को पुंछ जिले के तीन सेक्टरों शाहपुर, किरनी और कासबा में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था. इस साल, नियंत्रण रेखा पर अब तक 3,190 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स