Mumbai: मुम्बई में एक सुरक्षा गार्ड की हत्या , तीन आरोपियों में से एक गिरफ्तार
मुम्बई में एक निर्माण स्थल पर 50 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड की कथित रूप से उसके तीन साथियों ने हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
मुम्बई, 31 जनवरी : मुम्बई (Mumbai) में एक निर्माण स्थल पर 50 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड की कथित रूप से उसके तीन साथियों ने हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के यह घटना हुई जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है .
उन्होंने बताया कि वर्ली में तीनों आरोपी निर्माण स्थल पर पहुंचे और उन्होंने अपने साथी पर हथौड़े से कई बार वार किया ,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है. यह भी पढ़ें : Fisheries: देश भर में मत्स्य पालन व्यवस्था खराब स्थिति में, जन स्वास्थ्य के लिए खतरा
पुलिस ने जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार 35 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसे सुरक्षा गार्ड की नौकरी से निकलवा दिया था, इसलिए उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

